• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, नितिन नवीन की जगह नए नाम पर आज मीटिंग में होगा मंथन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को जल्द नया संगठन प्रभारी मिलने की उम्मीद है।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 09:19:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 09:19:17 AM (IST)
छत्तीसगढ़ भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रभारी, नितिन नवीन की जगह नए नाम पर आज मीटिंग में होगा मंथन
नए भाजपा प्रदेश प्रभारी के नाम की घोषणा जल्द होगी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आज प्रदेश भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक होगी
  2. 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा प्रस्तावित
  3. निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का मुख्यमंत्री ने दावा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद शुक्रवार को माना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ भाजपा को जल्द नया संगठन प्रभारी मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन प्रभारी की व्यवस्था बनी रहेगी।

एक-दो दिन में घोषणा संभव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के स्थान पर नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर पार्टी में लंबे समय से चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो नए प्रभारी के नाम की घोषणा एक-दो दिन के भीतर हो सकती है। नितिन नवीन करीब चार वर्ष से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब उनके स्थान पर नई जिम्मेदारी तय की जानी है। मुख्यमंत्री ने इसे केंद्रीय नेतृत्व का विषय बताया।


सेवा पखवाड़े की बनेगी रूपरेखा

प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक आज शनिवार को होगी। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद रहेंगे। बैठक में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

निकाय चुनाव में जीत का दावा

चार नगर निगमों में प्रस्तावित चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सभी जगह अच्छा काम हो रहा है और आगामी चुनावों में भाजपा को अच्छी जीत मिलेगी।

नेपाल की बाढ़ पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण भारत और छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। जरूरतमंद लोग इन नंबरों पर जानकारी देकर सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।