• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में कारोबारी के घर से 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखे रसोइए ने दिया वारदात को अंजाम

12 दिन पहले काम पर रखे गए रसोइए पर अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी, जेवर, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर फरार होने का आरोप है।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 04:03:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 04:03:45 PM (IST)
रायपुर में कारोबारी के घर से 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखे रसोइए ने दिया वारदात को अंजाम
अशोका आइकन कॉलोनी में बड़ी चोरी (AI Generated Image)

HighLights

  1. रायपुर में 70 लाख की बड़ी चोरी
  2. रसोइए पर वारदात का आरोप
  3. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन फेस-1 कॉलोनी में करीब 70 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जिस रसोइए को महज 12 दिन पहले घर में काम पर रखा गया था, उसी पर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पंडरी थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

परिवार के बाहर जाते ही दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, अशोका आइकन फेस-1 निवासी पंकज अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने महेंद्र कुमार यादव, निवासी कटोरिया, जिला बांका (बिहार), को 14 जुलाई से अपने घर में रसोइए के रूप में रखा था। इससे पहले भी महेंद्र करीब आठ दिन तक उनके यहां काम कर चुका था। घर की व्यवस्था और परिवार की दिनचर्या से परिचित होने के कारण उस पर पूरा भरोसा किया गया था।


रविवार, 26 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ निजी कार्य से नया रायपुर गए थे। उस समय घर में केवल महेंद्र यादव मौजूद था। शाम करीब सात बजे परिवार वापस लौटा तो मुख्य दरवाजा बंद मिला और घर के भीतर अंधेरा था। संदेह होने पर परिवार पीछे की ओर पहुंचा, जहां पिछला गेट खुला मिला। पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश करने पर बेडरूम का दरवाजा भी खुला मिला।

अलमारी से 51.50 लाख नकद समेत जेवर गायब

परिवार ने देखा कि कमरे में रखी अलमारी के दोनों दरवाजे खुले हुए थे। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी 51 लाख 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा लॉकर से पत्नी और बेटी के सोने के कंगन, गले का सेट, कान के आभूषण, दो 10-10 ग्राम की सोने की गिन्नियां, करीब 10 ग्राम का सोने का टुकड़ा, सोने के झुमके, पांच जोड़ी टॉप्स, ब्रेसलेट, लगभग 20 चांदी के सिक्के, पेन ड्राइव तथा कार्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो चुके थे। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

पेचकस से खोली अलमारी, लैपटॉप बैग में भरा सामान

एफआईआर के अनुसार, आरोपितों ने पेचकस की मदद से अलमारी खोलकर उसमें रखा कीमती सामान निकाला। इसके बाद नकदी, जेवर और अन्य सामान को घर में मौजूद लैपटॉप बैग में भरकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह वारदात पहले से सुनियोजित थी। आरोपित ने घर की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद मौके का फायदा उठाकर चोरी की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि महेंद्र यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

आरोपी फरार, कई पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस आरोपी महेंद्र यादव के मोबाइल नंबर, उसके पुराने रिकॉर्ड, बिहार स्थित पते और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल फोन बंद है और वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।