• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ की 5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, लखपति दीदियां बनीं सोलर वेंडर, सीएम साय का बड़ा एलान

प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मार्च 2027 तक पांच लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है।

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 08:02:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 08:02:55 PM (IST)
छत्तीसगढ़ की 5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, लखपति दीदियां बनीं सोलर वेंडर, सीएम साय का बड़ा एलान
छत्तीसगढ़ की 5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल

HighLights

  1. मार्च 2027 तक 5 लाख छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा
  2. राज्य में अब तक 95 हजार घरों में स्थापित हुए सोलर पैनल
  3. 30 लाख महिलाएं समूहों से जुड़ीं, 13 लाख बनीं लखपति दीदी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मार्च 2027 तक पांच लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के समापन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब 95 हजार घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और राज्य अपनी सौर क्षमता का उपयोग कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में करीब 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिनसे भविष्य में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है। साथ ही राज्य ने 4,000 मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा है।


महिलाएं बन रही हैं सोलर वेंडर: 13 लाख से अधिक दीदियां बनीं लखपति

साय ने कहा कि सौर ऊर्जा केवल बिजली का स्रोत नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम भी बन रही है। महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य सोलर वेंडर के रूप में घरों में संयंत्र स्थापित कर रही हैं। प्रदेश के 2.82 लाख स्व-सहायता समूहों से 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं, जिनमें 13 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं।

कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा का विस्तार: 2.50 लाख पंप ऊर्जीकृत

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कृषि और सिंचाई में भी सौर ऊर्जा का विस्तार जरूरी है। प्रदेश में करीब 2.50 लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सोलर उद्योगों के स्टॉलों का अवलोकन कर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, विद्युत वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर, सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत अन्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर रेलवे की सौगात... भोपाल और रीवा के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल और 1 वन-वे स्पेशल ट्रेन