• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather 3rd August: रायपुर समेत कई जिलों में गरजेगा मानसून, अगले 24 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में अधिकांश स्थानों पर हल्क...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 09:32:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 09:32:41 PM (IST)
CG Weather 3rd August: रायपुर समेत कई जिलों में गरजेगा मानसून, अगले 24 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भी होगी झमाझम। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मानसून द्रोणिका से बदला प्रदेश का मौसम
  2. भारी बारिश और बिजली गिरने का अंदेशा
  3. छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भी होगी झमाझम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि मौसमी वर्षा सामान्य से केवल पांच प्रतिशत कम है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी।

एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी बनी हुई है। आगामी दो दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में सोमवार को आंशिक मेघमय आकाश के साथ गरज-चमक और वर्षा की संभावना है।


रायपुर सहित प्रमुख शहरों का हाल

  • रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 3.5 और 1.7 डिग्री अधिक रहा।
  • राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
  • बिलासपुर में अधिकतम 33.2, अंबिकापुर में 33 तथा जगदलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन इलाकों में हुई सबसे अधिक बारिश

बीते 24 घंटे में दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में सर्वाधिक 40-40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कटेकल्याण और सुकमा में 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई। सरिया, कानोरा और नया बाराद्वार में 20-20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरस सहित कई स्थानों पर 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध के दूसरे ही दिन बड़ी कार्रवाई, बस से डेढ़ क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त, सीमाओं पर बढ़ी निगरानी

मौसम विभाग की चेतावनी और पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक सक्रिय मानसून द्रोणिका तथा निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी।

अगले दो दिनों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में तीन अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।