• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के संकेत, अगले 24 घंटे में परिस्थितियां होंगी अनुकूल, मौसम विभाग का अलर्ट

CG Weather 3rd October: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सो...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 10:33:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 10:33:17 PM (IST)
CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के संकेत, अगले 24 घंटे में परिस्थितियां होंगी अनुकूल, मौसम विभाग का अलर्ट
छत्तीसगढ़ से मानसून के वापसी के संकेत।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ से मानसून के वापसी के संकेत
  2. अगले 24 घंटे में परिस्थितियां होंगी अनुकूल
  3. मानसून की वापसी की रेखा फिर हुई सक्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को बीजापुर को छोड़कर सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।

बीजापुर में बहुत हल्की वर्षा हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।


राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

प्रदेश में शुक्रवार को तापमान में अंतर साफ नजर आया। राजनांदगांव में 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री, जगदलपुर में 21.6 डिग्री और दुर्ग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 23.7 डिग्री रहा। माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।

कई राज्यों से मानसून की वापसी के अनुकूल हालात

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया होते हुए आगे बढ़ रही है। अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ गुजरात व मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मानसून की वापसी के अनुकूल स्थिति बन सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 11 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, दिग्गज कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती, सीएम साय बांटेंगे ऑफर लेटर

तीन अक्टूबर को रायपुर में साफ रहेगा मौसम

राजधानी में 3 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को शहर में सुबह और शाम दोनों समय वर्षा शून्य दर्ज की गई। आसमान में बादलों की मात्रा करीब 10 प्रतिशत रही। दिन में औसत हवा की गति दो किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।