रायपुर में निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी, दमकल ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
राजधानी के नवीन मार्केट में शनिवार को निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:27:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:41:35 PM (IST)
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू , नईदुनियाHighLights
- निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में लगी आग
- सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची
- दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद बुझाई आग
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के नवीन मार्केट में शनिवार को निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारण का नहीं चल सका पता
घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पंडाल निर्माणाधीन होने के कारण आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आग से पंडाल को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।