छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, धान के बदले दलहन-तिलहन उगाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़
छत्तीसगढ़ सरकार धान के बदले दलहन-तिलहन और मिलेट्स उगाने पर किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान देगी। 15 नवंबर से धान खरीदी के लिए भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 09:36:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 09:37:15 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर। (फाइल फोटो)HighLights
- फसल विविधीकरण से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर।
- धान के बदले दूसरी फसल पर 15 हजार अनुदान।
- हर जिले में विकसित होंगे विशिष्ट कृषि मॉडल।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर : प्रदेश में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए धान पर निर्भरता कम कर दलहन, तिलहन और कोदो-कुटकी, रागी जैसी मिलेट्स फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। धान के बदले निर्धारित दूसरी फसलें उगाने पर किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये अनुदान देने का प्रविधान है।
फसल विविधीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी
कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बुधवार को रायपुर संभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में फसल विविधीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेती को बाजार की मांग से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने पर प्राथमिकता से काम किया जाए। इसके लिए हर जिले में दो से तीन विशिष्ट कृषि माडल विकसित किए जाएं।
उत्पादन से लेकर विपणन तक मिलेगी सहायता
स्थानीय मिट्टी, जलवायु, संसाधनों और बाजार की जरूरत के अनुसार फसलों का चयन कर किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक सहायता देने पर जोर दिया गया।
धान खरीदी और साथी पोर्टल का उपयोग
- कृषि उत्पादन आयुक्त ने 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कृषि, सहकारिता और मार्कफेड को समन्वय बनाकर किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने को कहा।
- खाद की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए साथी पोर्टल का उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चक्रवात अर्णब के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- पत्नी के खाते से अपनी कमाई के ढाई करोड़ की वसूली, 40 रुपये ही कोर्ट फीस