• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी: 75 हजार खाली पदों पर भर्ती की मांग, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार अभ्यर्थियों ने राजधानी रायपुर में लंबित सरकारी भर्तियां जल्द शुरू कराने की मांग उठाई।

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 05:49:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 05:49:38 PM (IST)
छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी: 75 हजार खाली पदों पर भर्ती की मांग, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करते बेरोजगार अभ्यर्थी।

HighLights

  1. रायपुर में भर्तियों में देरी पर युवाओं ने किया प्रदर्शन
  2. शिक्षक समेत लंबित पदों पर भर्ती करने की मांग
  3. 6 बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार अभ्यर्थियों ने राजधानी रायपुर में लंबित सरकारी भर्तियां जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर युवाओं ने कहा कि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है और उनकी आयु सीमा भी प्रभावित हो रही है।

स्वीकृत पदों पर विज्ञापन जारी न होने से युवा परेशान

अभ्यर्थियों का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 700 पदों पर भर्ती के लिए एक वर्ष पहले ही वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग में तीन हजार से अधिक पद रिक्त हैं। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग में पांच हजार शिक्षक पदों के लिए भी स्वीकृति जारी होने के बावजूद अब तक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। उनका दावा है कि विभिन्न विभागों में करीब 75 हजार पद खाली हैं।


यह भी पढ़ें- कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप तबाह, सुरक्षा बलों ने बरामद की राइफलें और भारी मात्रा में सामग्री

बार-बार गुहार के बाद भी अभ्यर्थियों में बढ़ी निराशा

युवाओं ने बताया कि वे लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही देरी से उनमें निराशा बढ़ रही है। उनका कहना है कि वे अब तक छह बार विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा संबंधित मंत्रियों को आवेदन देकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर चुके हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार से पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू कर जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की, ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।