छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग में 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इस आदेश के तहत बिलासपुर और सरगुजा के संयुक्त सं...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 08:15:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 08:17:22 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग मे हुए तबादले का प्रतीकात्मक विजुअल। अर्काठवHighLights
- स्कूल शिक्षा विभाग में 13 अफसरों के तबादले
- कई जिलों को मिले नए जिला शिक्षा अधिकारी
- संभागीय संयुक्त संचालकों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालकों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के साथ-साथ कई जिलों में नए जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) की तैनाती की गई है।
बिलासपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालकों को अतिरिक्त प्रभार
जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक राजेश सिंह को सरगुजा संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ प्रभारी उप संचालक अशवनी भारद्वाज को बिलासपुर संभाग में स्थानांतरित कर संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इन जिलों में बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी:
जांजगीर-चांपा: ए.के. सिन्हा को स्थानांतरित कर सूरजपुर का प्रभारी DEO बनाया गया है। उनके स्थान पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला खिसोरा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर: प्रभारी DEO रामेश्वर जायसवाल को जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा), जांजगीर-चांपा के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। उनके स्थान पर करतला (कोरबा) के विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर के प्रभारी DEO की कमान सौंपी गई है।
दुर्ग व मुंगेली: लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ सहायक संचालक जगजीत धीर को दुर्ग का प्रभारी DEO बनाया गया है। मुंगेली के प्रभारी DEO एल.पी. डहीरे को सहायक संचालक (बिलासपुर संभाग) पदस्थ कर, उनके स्थान पर डॉ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।
खैरागढ़ व बलौदाबाजार: विचारपुर (अंबागढ़ चौकी) के प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी DEO बनाया गया है। मुंगेली के धरमपुरा प्राचार्य शिव कुमार गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा का नया प्रभारी DEO पदस्थ किया गया है।
मोहला-मानपुर-अं. चौकी: पुरुषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर-अं. चौकी का प्रभारी DEO बनाया गया है। वहीं, यहां कार्यरत तत्कालीन प्रभारी DEO योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर डाइट (DIET) खैरागढ़ का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।