• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG SET Exam Date: छत्तीसढ़ राज्य पात्रता परीक्षा चार अक्टूबर को, 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य पात्रता परीक्षा दो हजार छब्बीस की संभावित तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा चार अक्टूबर को दो पालियों में दस जिल...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 09:49:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 10:01:55 AM (IST)
CG SET Exam Date: छत्तीसढ़ राज्य पात्रता परीक्षा चार अक्टूबर को, 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन
सीजी सेट की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में सीजी सेट परीक्षा 4 अक्टूबर को
  2. 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
  3. स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क पूरा वापस मिलेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी-सेट) 2026 की संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा चार अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

व्यापम के अनुसार आनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि पर आनलाइन संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

चार अक्टूबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम ने प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि 28 सितंबर तय की है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।


जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे विभिन्न संभागों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र जारी होने के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय अभ्यर्थियों को लौटेगा परीक्षा शुल्क

व्यापम ने कहा कि आवेदन के दौरान सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान आनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि राज्य शासन की व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क का भुगतान किया गया होगा।