• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ की अनूठी रामभक्ति को राष्ट्रीय सम्मान, डाक्यूमेंट्री 'राम-नामी' को मिला 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बढ़ा प्रदेश का मान

रामनामी समुदाय के जीवन, आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमे...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 05:04:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 05:04:24 PM (IST)
छत्तीसगढ़ की अनूठी रामभक्ति को राष्ट्रीय सम्मान, डाक्यूमेंट्री 'राम-नामी' को मिला 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बढ़ा प्रदेश का मान
डाक्यूमेंट्री 'राम-नामी' का पोस्टर। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. डाक्यूमेंट्री 'राम-नामी' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री सम्मान
  2. प्रसिद्ध फिल्मकार भरतबाला गणपति के निर्देशन में बनी है यह गौरवशाली डाक्यूमेंट्री
  3. छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय की अनूठी रामभक्ति और परंपरा को मिली पहचान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत और रामभक्ति की अनूठी परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। रामनामी समुदाय के जीवन, आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार भरतबाला गणपति ने किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया खुशी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाएगा। डाक्यूमेंट्री में प्रदेश के रामनामी समुदाय की अनकही कहानी को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया है।


अटूट रामभक्ति और सामाजिक मूल्यों का चित्रण

फिल्म में समुदाय की जीवनशैली, उनकी अटूट रामभक्ति, सामाजिक मूल्यों और पारंपरिक भजनों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। रामनामी समाज की सबसे बड़ी पहचान यह है कि इसके अनुयायी अपने शरीर पर 'राम' नाम गुदवाते हैं और सादगी, अहिंसा, समानता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 129 पुलिस अधिकारियों का तबादला, लिस्ट में 37 ASP और 92 DSP शामिल, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पीढ़ियों से जीवंत परंपराओं का संरक्षण

फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार रामनामी समुदाय पीढ़ियों से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है। पारंपरिक भजन, सामुदायिक आयोजन और आध्यात्मिक जीवनशैली इस डाक्यूमेंट्री को विशेष बनाते हैं। संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस सम्मान से रामनामी समुदाय की विशिष्ट पहचान और उनकी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को भी नई ऊर्जा मिलेगी।