• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

10 साल पहले हादसा, 50 दिन कोमा में रहे... अब CM विष्णुदेव साय धमतरी के शशिकांत का AIIMS में कराएंगे इलाज

11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब पांच से छह बजे के बीच हुए हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत इतनी गंभीर थी कि वे क...और पढ़ें

By Ramkrishna DongreEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 09:17:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 09:17:39 PM (IST)
10 साल पहले हादसा, 50 दिन कोमा में रहे... अब CM विष्णुदेव साय धमतरी के शशिकांत का AIIMS में कराएंगे इलाज
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर AIIMS में कराया भर्ती

HighLights

  1. 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे शशिकांत
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर बात कर AIIMS में कराया भर्ती
  3. हादसे के बाद 50 दिनों तक कोमा में रहे थे धमतरी के शशिकांत

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। करीब 10 साल पहले हुए सड़क हादसे ने धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की जिंदगी बदल दी। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब पांच से छह बजे के बीच हुए हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालत इतनी गंभीर थी कि वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे।

हादसे के बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई। आज भी वे स्वयं चलने-फिरने, उठने-बैठने और दैनिक कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। उनकी देखभाल मुख्य रूप से उनकी मां करती हैं।

सोशल मीडिया वीडियो देख CM विष्णुदेव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

शशिकांत की जिंदगी में अब उपचार की नई उम्मीद जगी है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनकी परेशानी की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने तत्काल शशिकांत से फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की स्थिति जानी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शशिकांत को नौ सितंबर को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। शशिकांत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनकी पहल से उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद बंधी है। शशिकांत हादसे के समय भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। अब एम्स में उपचार शुरू होने से उनके परिवार को भी नई उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर के रिंग रोड पर मंडरा रहा हादसों का खतरा... कलेक्टर के आदेश के बाद भी अधूरे डिवाइडर कट