• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कांग्रेस को सारे देश में सहारे की जरूरत, छत्तीसगढ़ में हम तैयार- बोले जूनियर जोगी, जनता कांग्रेस 2.0 की शुरुआत

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने जोगी कांग्रेस 2.0 के साथ सक्रिय राजनीति में वापसी की है। अमित जोगी ने युवा विंग का पुनर्गठन करते हुए ईश्वर उपाध्याय को...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 01:46:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 02:13:23 PM (IST)
कांग्रेस को सारे देश में सहारे की जरूरत, छत्तीसगढ़ में हम तैयार- बोले जूनियर जोगी, जनता कांग्रेस 2.0 की शुरुआत
प्रेस वार्ता को संबोधित करते अमित जोगी साथ में उनकी मां डा. रेणु जोगी। नईदुनिया

HighLights

  1. जनता कांग्रेस ने शुरू किया नया स्वरूप
  2. युवा विंग का गठन ईश्वर उपाध्याय अध्यक्ष
  3. भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का सहारा बनेंगे

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने का प्रस्ताव एक वर्ष पहले ही कांग्रेस के हाईकमान को पत्र भेजा गया था। हमारे प्रस्ताव पर अब तक फैसला नहीं लिया गया है। आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस सहारा देने के लिए तैयार है।

जोगी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को उनकी जरूरतपड़ेगी। इस अवसर पर अमित जोगी और डा. रेणु जोगी ने अजीत जोगी के लेखों पर आधारित दृष्टिकोण और सदी के मोड़ पुस्तक का विमोचन भी किया।


संगठन में बदलाव

अमित जोगी ने जनता कांग्रेस 2.0 की शुरुआत करते हुए नई रणनीति, युवा नेतृत्व और तकनीक आधारित राजनीति का ऐलान भी किया। युवा विंग का पुनर्गठन करते हुए ईश्वर उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अब नशा, बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

कभी प्रदेश की राजनीति में बड़ा फैक्टर रहे जोगी

अजीत जोगी वर्ष 2020 तक छत्तीसगढ़ की राजनीति के केंद्र रहे। एक कुशल नौकरशाह से राजनेता बने जोगी ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। जोगी की कांग्रेस ने 'किंगमेकर' बनने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रभाव सीमित रहा। उनके प्रभाव का ह्रास और कांग्रेस-भाजपा के बीच ध्रुवीकरण ने उनकी राजनीतिक धार को कम कर दिया। जोगी की विरासत उनके द्वारा स्थापित राज्य की पहचान और उनके जन-जुड़ाव में जीवित है, लेकिन उनकी पार्टी चुनावी राजनीति में वह करिश्मा दोहराने में विफल रही जो कभी उनके व्यक्तित्व का पर्याय था।

ऐसे कम होता गया प्रभाव

विधानसभा चुनाव वर्ष 2018:: यह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का पहला विधानसभा चुनाव था। पार्टी ने राज्य की 90 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी को लगभग 7.6% मत प्राप्त हुए थे। पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन भी था।

विधानसभा चुनाव वर्ष 2023:पार्टी किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी पार्टी का मत प्रतिशत म होकर 1% से भी नीचे आ गया।