
राज्य ब्यूरो, रायपुर: कांग्रेस में संगठन और नेताओं के बीच तालमेल को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब पार्टी की एक और चूक चर्चा में है। प्रदेश से कांग्रेस की एकमात्र सांसद ज्योत्सना महंत का जन्मदिन गुरुवार को था, लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें बधाई देने की औपचारिकता भी नहीं निभाई गई।
इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व की इस चुप्पी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।
बताया जा रहा है कि ज्योत्सना महंत को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत भाजपा के कई नेताओं ने शुभकामना दी हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की ओर से बधाई संदेश नहीं दिया गया। कांग्रेस के विधायकों ने भी शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन पार्टी की ओर कोई संदेश प्रसारित नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा ऐप मामले में अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा पर शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट