• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में शराब घोटाले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को जेल, 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल

शराब घोटाला के आरोपित कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड पर 5 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया। शनिवार...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 06:11:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 06:12:59 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में शराब घोटाले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को जेल, 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा, कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल
कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भेजे गए जेल।

HighLights

  1. कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भेजे गए जेल
  2. रायपुर कोर्ट में पेशी के दौरान भूपेश बघेल का हमला
  3. पूर्व सीएम बघेल बोले- एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शराब घोटाला के आरोपित कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक रिमांड पर 5 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया गया। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोर्ट पहुंचे और रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की।

भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

अदालत परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बघेल ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।


ईओडब्ल्यू का दावा- घोटाले की रकम ठिकाने लगाने में थी भूमिका

ईओडब्ल्यू के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल पर शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े कथित अवैध पैसों को ठिकाने लगाने और वित्तीय लेन-देन में भूमिका निभाने का आरोप है। एजेंसी का कहना है कि मामले में अभी कई अहम पहलुओं की जांच जारी है और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

3,200 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले की जांच

शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और ईओब्डल्यू कर रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मामले में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का राजफाश हुआ है। एफआइआर में तत्कालीन आबकारी मंत्री, वरिष्ठ अफसरों, कारोबारियों और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- कार में सीक्रेट चेंबर बनाकर छिपा रखा था 37.940 किलो गांजा, बिहार का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ईडी की जांच में दावा किया गया है कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में एक कथित सिंडिकेट बनाकर शराब कारोबार में कमीशन वसूली का नेटवर्क संचालित किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, इस सिंडिकेट में तत्कालीन आइएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की अहम भूमिका सामने आई है।