रायपुर में गूगल से बैंक मैनेजर का नंबर निकालना पड़ा भारी, बुजुर्ग महिला के खातों से उड़े 1.84 लाख
राजधानी में साइबर ठगों ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर बुजुर्ग महिला से 1.84 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 07:43:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 07:43:10 PM (IST)
बुजुर्ग महिला से ठगी(सांकेतिक फोटो)HighLights
- बैंक मैनेजर बनकर ठगी की वारदात
- गूगल से नंबर खोजते ही जाल में फंसी महिला
- एप डाउनलोड कर खाते से उड़ाए 1.84 लाख रुपये
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर बुजुर्ग महिला से 1.84 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ज्योति सिंह (78) निवासी अशोका मिलेनियम, रिंग रोड-1 रायपुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि छह अप्रैल की शाम वह एक जरूरी बैंक ट्रांजेक्शन के लिए गूगल पर यूको बैंक मैनेजर का नंबर खोज रही थीं। इस दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला, जिस पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को अजय कुमार बताते हुए यूको बैंक का मैनेजर बताया और मदद का भरोसा दिलाया।
आरोपित ने महिला को एक एप डाउनलोड कराकर उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपित ने महिला के आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 1,84,111 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
खाते फ्रीज कराए
महिला को संदेह होने पर उन्होंने तत्काल बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर अपने खाते फ्रीज कराए और कार्ड ब्लॉक करवाए, लेकिन तब तक आरोपित रकम निकाल चुका था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उनके फोन में कॉल फारवर्डिंग और व्हाट्सएप की टू-स्टेप वेरिफिकेशन भी बदल दी थी, जिससे वह उनके संपर्कों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें- रायपुर में ट्रैफिक पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 8 निरीक्षकों का तबादला, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी