• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में एंटी नारकोटिक्स सेल को चकमा देकर भागा ड्रग तस्कर: 5 ग्राम ड्रग के साथ पकड़ाया था मुशर्रफ

रायपुर के मौदहापारा में एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा 5 ग्राम ड्रग के साथ पकड़ा गया तस्कर मुशर्रफ वजन और पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

By Deepak ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:10:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 11:10:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में एंटी नारकोटिक्स सेल को चकमा देकर भागा ड्रग तस्कर: 5 ग्राम ड्रग के साथ पकड़ाया था मुशर्रफ
Demo Pic Ai

HighLights

  1. रायपुर के मौदहापारा में कस्टडी से भागा ड्रग तस्कर मुशर्रफ।
  2. 5 ग्राम मादक पदार्थ का तौल करते वक्त दिया चकमा।
  3. एएनटीएफ और पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में ड्रग तस्करी के मामले में पकड़ा गया आरोपित मुशर्रफ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने उसे करीब पांच ग्राम ड्रग के साथ पकड़ा था। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र के काला तालाब के पास की है।

पुलिस गिरफ्तारी पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान जब्त मादक पदार्थ का वजन किया जा रहा था। वीडियो बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तौल के दौरान आरोपित मौका पाकर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, एएनटीएफ की टीम ने मुशर्रफ को पकड़ने के बाद पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मौदहापारा पुलिस को सौंपा था। पुलिस घटनास्थल पर ही गिरफ्तारी से संबंधित पंचनामा तैयार कर रही थी। इसी दौरान जब्त ड्रग का वजन करने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस आनलाइन साक्ष्य भी जुटा रही थी। तभी आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गया।


घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, पुलिस अभिरक्षा से आरोपित के फरार होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी, जब्ती, फरारी और पुलिस अलर्ट

दबिश और गिरफ्तारी: ANTF की टीम ने काला तालाब के पास मुशर्रफ को 5 ग्राम ड्रग के साथ दबोचा।

मौके पर पंचनामा: आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मौदहापारा पुलिस की मौजूदगी में साक्ष्य जुटाए जा रहे थे।

तौल के दौरान फरारी: वीडियो बनाने के बाद जैसे ही पुलिस ड्रग का वजन करने लगी, आरोपी चकमा देकर भाग निकला।

सघन तलाश जारी: रायपुर पुलिस शहरभर में नाकेबंदी कर फरार तस्कर की तलाश कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।