_raid_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर बड़ी दबिश दी है। राजधानी रायपुर समेत भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों पर ईडी के अधिकारी सुबह से ही पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। एक साथ तीन शहरों में हुई इस अचानक छापेमारी से संबंधित इलाकों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की अलग-अलग टीमें स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ सुबह तड़के संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं। टीमों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में छापे, दिल्ली में मिले 60 करोड़ के हवाला लेजर
फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले या किस घोटाले के तहत की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं हुआ है कि किन लोगों या प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर यह दबिश दी गई है। जैसे ही इस छापेमारी से जुड़ा कोई नया अपडेट या आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।