• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में UCC पर कवायद तेज, राज्य सरकार ने बुलाई 200 दिग्गजों की बैठक, 27 अगस्त को होगा पहला मंथन

यूसीसी जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक सहमति और सुझाव जुटाने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, विधिक और अन्य समूहों को अलग-अलग चरणों में आमंत्रित किया जा...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 06:02:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 06:02:25 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में UCC पर कवायद तेज, राज्य सरकार ने बुलाई 200 दिग्गजों की बैठक, 27 अगस्त को होगा पहला मंथन
राज्य में यूसीसी के प्रारूप पर मंथन।

HighLights

  1. समान नागरिक संहिता की ओर छत्तीसगढ़
  2. न्यू सर्किट हाउस में परिचयात्मक बैठक
  3. उच्चस्तरीय समिति तैयार करेगी खाका

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हाल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक होगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

27 अगस्त को होगा पहला मंथन

बैठक में समान नागरिक संहिता के संभावित प्रविधानों, सामाजिक प्रभावों और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार का प्रयास सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के अनुभव और सुझावों को इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


अलग-अलग समूहों से भी होगी चर्चा

यूसीसी जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक सहमति और सुझाव जुटाने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, विधिक और अन्य समूहों को अलग-अलग चरणों में आमंत्रित किया जाएगा। इन समूहों से भी विस्तृत चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में महिलाओं को मिल रही भारी छूट, 32 से बढ़कर 41% हुई हिस्सेदारी, ₹77 करोड़ का मिला लाभ

प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों के विचारों के आधार पर प्रस्तावित प्रारूप को व्यावहारिक और व्यापक स्वरूप देने पर मंथन किया जाएगा। बैठक को राज्य में यूसीसी की दिशा में प्रारंभिक लेकिन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।