• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी वार्ड में मंगलवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 01:23:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 02:29:05 PM (IST)
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी
मेकाहारा अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में अचानक लगी आग

HighLights

  1. मरीजों को तुरंत दूसरे विभागों में किया गया शिफ्ट
  2. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
  3. पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने संभाला मोर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

naidunia_image

मरीजों को दूसरे विभागों में किया गया शिफ्ट

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।


दमकल और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां अस्पताल पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आग के कारणों की होगी जांच

फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है।