• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव और एसिड फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस काफिले में छत्...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 11:19:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 11:21:09 PM (IST)
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
भूपेश बघेल और हिमंत विश्व शर्मा। अर्काइव

HighLights

  1. असम में प्रचार के दौरान भूपेश बघेल के काफिले पर हमला
  2. वाहनों पर पथराव और एसिड फेंके जाने का लगाया आरोप
  3. कांग्रेस ने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया.रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की घटना सामने आई। काफिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत कई नेता शामिल थे।

बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे काफ़िले पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर प्राणघातक हमला किया।

एआईसीसी सचिव भी हुए चोटिल

एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य नेताओं को चोटें आईं हैं। उनके और गौरव के वाहन पर एसिड फेंका गया, लेकिन शीशा बंद होने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई।

मोटरसाइकलों से पीछा किया

मोटरसाइकिलों से काफिले का पीछा तक किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की गई है।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए

उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर मामला बताया है। कांग्रेस ने मांग की है कि पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


बघेल के खौफ में असम सरकार

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के अंदर बघेल के प्रति खौफ को दिखाता है।