• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG कांग्रेस के चार नेताओं का AICC में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव पद की दौड़ में शामिल; राहुल गांधी ने परखा राजनीतिक कौशल

छत्तीसगढ़ के चार कांग्रेस नेताओं का एआइसीसी में राष्ट्रीय सचिव पद के लिए साक्षात्कार हुआ। देशभर के 140 नेताओं से चर्चा के बाद सक्रियता और प्रदर्शन के ...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 12:58:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 01:01:42 PM (IST)
CG कांग्रेस के चार नेताओं का AICC में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव पद की दौड़ में शामिल; राहुल गांधी ने परखा राजनीतिक कौशल
CG कांग्रेस के चार नेताओं का AICC में इंटरव्यू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के चार कांग्रेस नेताओं का साक्षात्कार लिया गया।
  2. राष्ट्रीय सचिव पद के लिए दिल्ली में नेताओं को बुलाया।
  3. देशभर से करीब 140 नेताओं के साक्षात्कार हुए हैं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में युवा, सक्रिय और अनुभवी नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी देने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में प्रदेश के चार कांग्रेस नेताओं का राष्ट्रीय सचिव पद के लिए साक्षात्कार लिया गया है।

इन नेताओं को बुलाया गया दिल्ली

प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल, महासचिव दीपक मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया गया था। दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी का साक्षात्कार नौ सितंबर को हुआ, जबकि सुबोध हरितवाल का साक्षात्कार सोमवार को लिया गया।


140 नेताओं का हुआ साक्षात्कार

  • कांग्रेस नेताओं के अनुसार एआइसीसी में राष्ट्रीय सचिव समेत अन्य पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया भी सोमवार को पूरी हो गई। राष्ट्रीय सचिव पद के लिए देशभर से करीब 140 नेताओं का साक्षात्कार लिया गया है।

  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं से चर्चा कर उनके रणनीतिक कौशल, राजनीतिक समझ और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया।

प्रदर्शन को दी जा रही प्राथमिकता

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन में नियुक्ति के लिए लाबिंग या सिफारिश के बजाय नेताओं की सक्रियता और पूर्व में मिली जिम्मेदारियों के दौरान उनके प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश के नेताओं के संबंध में संगठन स्तर पर गोपनीय जानकारी जुटाई गई थी। ऐसे में प्रदेश से दो-तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।