• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के उरला में बड़ा हादसा, 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका; कई घायल

राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री में मंगलवार शाम 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे मे...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 08:25:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 08:25:37 PM (IST)
रायपुर के उरला में बड़ा हादसा, 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका; कई घायल
उरला के बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट।

HighLights

  1. उरला के बेंद्री स्थित 3D फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट
  2. जोरदार विस्फोट की चपेट में आए कई श्रमिक
  3. लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई अन्य मजदूरों के लापता होने की आशंका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस और बचाव दल राहत एवं सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

naidunia_image

फैक्ट्री के भीतर अचानक हुआ तेज धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। धमाके के बाद कई मजदूर बाहर निकल आए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है और लापता मजदूरों की तलाश जारी है।


naidunia_image

परिजनों में भारी आक्रोश का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उरला स्थित फैक्ट्री पहुंच गए और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन पहुंच गए, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर परिजनों में भारी आक्रोश का माहौल है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में जंगल के बीच चलती बस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने कराया प्रसव, चंदा देकर की मदद

हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद तक फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।