• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी अनवर ढेबर के करीबियों के 3 ठिकानों पर रेड

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को शराब कारोबारी अनवर ढेबर के सहयोगि...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 10:45:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 10:58:50 AM (IST)
ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी अनवर ढेबर के करीबियों के 3 ठिकानों पर रेड
शराब कारोबारी अनवर ढेबर के करीबियों के ठिकानों पर रेड (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ओवरटाइम घोटाले में अनवर ढेबर की करीबियों पर छापे
  2. नामी-बेनामी संपत्तियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा
  3. तीन ठिकानों पर मारे गए छापे, सहयोगियों से पूछताछ जारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को शराब कारोबारी अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान राज्य के एक समूह के कार्यालय से घोटाले से अर्जित अवैध रकम को नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं। यहां मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि घोटाले से अर्जित राशि को किन-किन माध्यमों से निवेश किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे। जब्त दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सीएसएमसीएल में हुए ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में जांच एजेंसी पहले से ही वित्तीय लेन-देन, भुगतान प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- शराब-डीएमएफ घोटाला: ढेबर-टुटेजा की 1,400 करोड़ की संपत्ति कुर्क, चार घोटालों से की थी करीब 4,000 करोड़ की अवैध कमाई