• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के फुंडहर चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला: रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान धू-धू कर जली, नुकसान का खुलासा नहीं

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 08:08:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 08:08:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर के फुंडहर चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू।

HighLights

  1. रायपुर के फुंडहर चौक स्थित श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक में आग।
  2. दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू।
  3. तेलीबांधा थाना क्षेत्र की घटना, नुकसान का आंकलन जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुंडहर चौक के पास एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। 'श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक' नामक इस दुकान में अचानक आग भभक उठी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग का एक वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आगजनी की घटना में कुल कितना नुकसान हुआ है और आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और दमकल टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

रायपुर फुंडहर चौक स्थित श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से धुआं फैल गया।

तुरंत सूचना: स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत दमकल और तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी।

दमकल का रेस्क्यू: दमकल का एक वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा और पानी डालकर आग को बुझाया।

जांच प्रक्रिया: पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान की सही जानकारी जुटाने में लगे हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।