• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की बड़ी रेड, 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में दुर्ग का स्टील कारोबारी गिरफ्तार, अब पेनल्टी और रिकवरी की तैयारी

छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने स्टील कारोबारी विजय यादव को दुर्ग जिले के उतई से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करीब 10 करोड़ रुपये के कथित टैक्स चोरी ...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 09:42:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 09:42:00 AM (IST)
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की बड़ी रेड, 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में दुर्ग का स्टील कारोबारी गिरफ्तार, अब पेनल्टी और रिकवरी की तैयारी
10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में दुर्ग का स्टील कारोबारी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार
  2. राज्य कर विभाग की कार्रवाई, उतई से पकड़ाया
  3. जीएसटी मुख्यालय लाकर पूछताछ में जुटी टीम

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने स्टील कारोबारी विजय यादव को दुर्ग जिले के उतई से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करीब 10 करोड़ रुपये के कथित टैक्स चोरी के मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद कारोबारी को रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। कारोबारी का आयरन एवं स्टील स्क्रैप का कारोबार रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में संचालित है।

दस्तावेजों के आधार पर की गई कार्रवाई

सूत्रों का कहना है कि विभाग को लंबे समय से कारोबारी की व्यावसायिक गतिविधियों में टैक्स अनियमितताओं की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद स्टेट जीएसटी की टीम ने मामले की जांच शुरू की। दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। कारोबारी विजय यादव से कारोबार से जुड़े लेन-देन, बिलिंग प्रक्रिया, इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य वित्तीय रिकार्ड के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


यह भी पढ़ें- एमपी में टैक्स चोरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, जनगणना के साथ होगा संपत्ति और जल कर का सत्यापन, छूटी संपत्तियां होंगी दर्ज

पेनल्टी और रिकवरी की तैयारी

अधिकारियों को उम्मीद है कि टैक्स चोरी के संभावित नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य कारोबारियों के संबंध में जानकारी सामने आ सकती है। विभाग के अधिकारी अब यह जानकारी जुटा रहे हैं कि विजय यादव द्वारा जारी किए गए फर्जी बिलों का फायदा किन-किन व्यापारियों या फर्म ने उठाया। अब उन पर भी टैक्स रिकवरी या पेनल्टी जैसी कार्रवाई की जाएगी।