छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी भर्ती, 200 अभ्यर्थियों को मिली आरक्षक की नियुक्ति, 15 दिन में जॉइनिंग के आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और राजस्व सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 09:23:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 09:23:02 PM (IST)
HighLights
- छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ी नियुक्ति
- 200 अभ्यर्थियों को मिला आरक्षक का पद
- कई नए जिलों में तैनात हुए आबकारी आरक्षक
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने प्रदेश में कानून व्यवस्था और राजस्व सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर द्वारा 23 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 200 अभ्यर्थियों को 'आबकारी आरक्षक' के पद पर नियुक्ति दी गई है।
3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति
आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा-2025 (ABA25) के आधार पर इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। नियुक्त किए गए सभी आरक्षकों को वर्तमान में पे-मैट्रिक्स लेवल-4 (5200-20200 + ग्रेड वेतन 1900) के तहत 3 वर्ष की परिवीक्षा (Probation) अवधि पर रखा गया है।
प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में पदस्थापना
चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न कार्यालयों में तैनात किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
- जिला कार्यालय: रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और नवगठित जिले जैसे सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर।
- उड़नदस्ता इकाइयां: कई आरक्षकों को संभागीय उड़नदस्ता (रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा) और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर में पदस्थ किया गया है।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
महत्वपूर्ण शर्तें और निर्देश
विभाग ने नवनियुक्त आरक्षकों के लिए कुछ सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:
- जॉइनिंग की समय सीमा: चयनित उम्मीदवारों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपने आवंटित जिले या उड़नदस्ता कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी, अन्यथा नियुक्ति निरस्त मानी जाएगी।
- प्रशिक्षण और मेडिकल: परिवीक्षा अवधि के दौरान निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने के समय मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है।
- दस्तावेज सत्यापन: जॉइनिंग के समय मूल निवासी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों का सत्यापन अनिवार्य है।