• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में रामायण पाठ कर लौटते पुरोहित पर भाग ब्राह्मण भाग कहकर किया गैंती से हमला, समाज में आक्रोश

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में राधाकृष्ण मंदिर से रामायण पाठ पूरा कर घर लौट रहे त्रिभुवन तिवारी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गैती से ह...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:25:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 10:50:34 PM (IST)
रायपुर में रामायण पाठ कर लौटते पुरोहित पर भाग ब्राह्मण भाग कहकर किया गैंती से हमला, समाज में आक्रोश
रामायण पाठ करते पंडित त्रिभुवन तिवारी। - स्वयं

HighLights

  1. रामायण पाठ कर घर लौट रहे थे पंडित
  2. अज्ञात व्यक्ति ने गैती से हमला किया
  3. ब्राह्मण समाज ने सख्त कार्रवाई की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से सावन माह में पूरे महीने रामायण पाठ करने के बाद घर लौट रहे त्रिभुवन तिवारी पर अज्ञात व्यक्ति ने गैंती से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने पीछे से आकर उन्हें “भाग ब्राह्मण... भाग” कहते हुए गाली-गलौज की और गैती से उनकी दाहिनी जांघ के पास वार कर दिया। हमले में त्रिभुवन तिवारी को चोट आई है। घटना के बाद उन्होंने रविवार दोपहर टिकरापारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि त्रिभुवन तिवारी सावन माह में पूरे एक महीने तक संजय नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में रामायण पाठ करते हैं। रविवार को श्रावणी रामायण पाठ की पूर्णता थी। पाठ पूरा होने के बाद वह सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच मंदिर से अपने घर के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति उनके पास आया और कथित तौर पर “भाग ब्राह्मण... भाग” कहते हुए उन पर गैंती से हमला कर दिया।


पहले कहा जाओ फिर गाली गलौच की

एफआईआर में त्रिभुवन तिवारी ने पुलिस को बताया है कि आरोपित ने पहले उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा और गाली-गलौज की। इसके बाद कंधे पर रखी गैंती से उनकी दाहिनी जांघ के पास वार कर चोट पहुंचाई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को देखा-सुना। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने स्वजन और राधाकृष्ण मंदिर के संचालक सुभाष तिवारी को भी दी।

हमलावर को देखकर पहचानने का दावा

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति अज्ञात है, लेकिन वह उसे दोबारा सामने आने पर देखकर पहचान सकता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ और आरोपित की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। टिकरापारा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। एफआईआर छह सितंबर को दोपहर 1:45 बजे दर्ज हुई।

ब्राह्मण समाज में आक्रोश, संगठित होकर कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी है। समाज की ओर से जारी अपील में घटना को ब्राह्मणों के प्रति कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपित की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी हमले की वजह

पुलिस फिलहाल एफआईआर में दर्ज आरोपों के आधार पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ, संदिग्ध की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की पहचान होने के बाद पूरे घटनाक्रम और हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।