• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के तेलीबांधा में आधी रात लगी भीषण आग, बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक, 6 गाड़ियां भी जलीं

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आधी रात करीब 1 बजे सुंदरानी हार्डवेयर में अचानक आग लगी,...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 11:09:55 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 11:11:28 AM (IST)
रायपुर के तेलीबांधा में आधी रात लगी भीषण आग, बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक, 6 गाड़ियां भी जलीं
रायपुर के तेलीबांधा में आधी रात भीषण आग लग गई

HighLights

  1. रायपुर के तेलीबांधा में आधी रात भीषण आग लग गई
  2. आग में ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें खाक
  3. 5 घंटे बाद भी काबू पाने में जुटी दमकल टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आधी रात करीब 1 बजे सुंदरानी हार्डवेयर में अचानक आग लगी, जिसने पास ही स्थित ऑक्टोपस बार समेत करीब 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही दुकानों के सामने करीब 6 से ज्यादा दुपहिया वाहन भी जलकर स्वाहा हो गए।

बताया जा रहा है कि बार की ऊपरी मंजिल में कई लोग फंसे हुए थे, जो आग लगने के बाद दो से तीन छतों से कूदकर बाहर निकले। इतना ही नहीं दुकानों के साइड वाले घर में कुछ लोग सो रहे थे। उनको उठाकर बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच गई।


आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत SDRF की टीमें पहुंची। जबतक फायर ब्रिगेड़ के वाहन मौके पर पहुंचते, तबतक सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट समेत कई ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप लेकर आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें- बेटी के लिए 10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट, थिन्रर समेत ज्वलनशील सामान जलने से पानी से करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाने के बाद उरला, खमतराई और धरसींवा इलाकों में स्थित बजरंग पावर समेत कई निजी पॉवर प्लांटों की निजी दमकल वाहनों को मौके पर बुलवाया गया। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है, लेकिन आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

फिलहाल आग से कितने का नुकसान हुआ है, वो आंकलन के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लेकिन सभी दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने से लिए दमकलकर्मी जुझते नजर आए।