• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

दुर्ग में अंदाजा धोखा दे गया और खदान निगल गई जिंदगी: 55 फीट गहरे पानी में समाया युवक

दुर्ग के ग्राम खोपली में 55 फीट गहरी पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबने से 37 वर्षीय युवक प्रेम प्रकाश की मौत हो गई, शव SDRF ने निकाला।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 07:54:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 07:54:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुर्ग में अंदाजा धोखा दे गया और खदान निगल गई जिंदगी: 55 फीट गहरे पानी में समाया युवक
दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

HighLights

  1. 55 फीट गहरी पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत
  2. नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुई दर्दनाक मौत।
  3. दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली में सोमवार शाम पत्थर खदान के गहरे पानी में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खदान में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को पानी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोपली के नहर पारा स्थित पत्थर खदान में सोमवार शाम प्रेम प्रकाश (37 ) नहाने गया था। खदान में पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह अचानक गहरे हिस्से में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना शाम चार बजे जिला कंट्रोल रूम दुर्ग को मिली। इसके बाद जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ दुर्ग की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


खदान में करीब 55 फीट गहरा पानी होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद टीम के प्रशिक्षित गोताखोर राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने पानी में उतरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे युवक का शव बरामद कर पानी से बाहर निकाला गया।

शव की पहचान ग्राम खोपली निवासी प्रेम प्रकाश के रूप में हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद उतई थाना की मचांदुर चौकी पुलिस को शव सौंप दिया गया। पुलिस ने पंचनामा और मर्ग जांच सहित आगे की वl कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी टोल प्लाजा का हुआ कायाकल्प, सफर होगा और सुगम..24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।