• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के आजाद चौक में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी, सोशल मीडिया पर युवकों का वीडियो वायरल

रायपुर के आजाद चौक इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से मोबाइल और नकदी चोरी होने का दावा करता वीडियो वायरल हो रहा है।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 08:25:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 08:25:59 AM (IST)
रायपुर के आजाद चौक में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से चोरी, सोशल मीडिया पर युवकों का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक पुलिस वाहन के पास दिखे

HighLights

  1. आजाद चौक में पुलिस गाड़ी से चोरी का दावा
  2. मोबाइल-नकदी चोरी का वीडियो हुआ वायरल
  3. 10 सितंबर रात 11 बजे की बताई जा रही घटना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। आजाद चौक इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से मोबाइल और नकदी चोरी होने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिस वाहन के आसपास नजर आ रहे हैं, जिसके बाद चोरी की चर्चा तेज हो गई।

थाना प्रभारी ने किया खंडन

आजाद चौक थाना प्रभारी ने वाहन से किसी भी सामान की चोरी होने की बात से इनकार किया है। थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर के मुताबिक वाहन में नकदी थी ही नहीं और कोई सामान भी चोरी नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे इलाके में यातायात का दबाव अधिक था। जाम हटाने के लिए पेट्रोलिंग टीम वाहन को सड़क पर खड़ा कर बाहर गई थी। इसी दौरान कुछ युवक वाहन के पास पहुंचे और उसमें रखी डायरी बाहर निकाली। बाद में युवकों ने डायरी को वापस वाहन में रख दिया।


थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में घटना का केवल एक हिस्सा दिखाया जा रहा है। पूरा घटनाक्रम वीडियो में नहीं है, जिससे चोरी की बात सामने आ रही है। फिलहाल वीडियो में दिख रहे युवकों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।