• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग एक सितंबर से, पहले चरण का पंजीयन शुरू

छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी फार्म, डी फार्म, बी फार्म लेटरल एंट्री और एम फार्म पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनला...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 09:48:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 09:51:47 PM (IST)
फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग एक सितंबर से, पहले चरण का पंजीयन शुरू
फार्मा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। एआई

HighLights

  1. बी फार्मा डी फार्मा प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग एक से
  2. पहले चरण का पंजीयन पांच सितंबर तक ऑनलाइन किया जा सकेगा
  3. दूसरे चरण में पंजीयन कराने पर पहला प्रवेश स्वतः निरस्त होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय यानी डीटीई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बी फार्मा, डी फार्मा, बी फार्मा लेटरल एंट्री और एम फार्मा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन एक से पांच सितंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद छह और सात सितंबर को मेरिट सूची जारी होने के साथ दावा आपत्ति की प्रक्रिया होगी। सीट आवंटन आठ सितंबर को किया जाएगा। सीट मिलने वाले विद्यार्थियों को नौ से 11 सितंबर तक संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना होगा।


दूसरे चरण में पंजीयन पर पहला प्रवेश निरस्त

काउंसलिंग नियमों में प्रवेश निरस्तीकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रविधान भी किया गया है। इसके अनुसार यदि किसी विद्यार्थी को पहले चरण में सीट आवंटित होती है और वह संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लेता है, लेकिन इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग में दोबारा पंजीयन कराता है, तो पहले चरण में लिया गया प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान इस नियम का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

दस्तावेज सत्यापन के बाद वापस मिलेंगे कागजात

प्रवेश के समय विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद कालेज प्रबंधन टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र और माइग्रेशन प्रमाणपत्र को छोड़कर अन्य सभी मूल दस्तावेज विद्यार्थियों को वापस कर देगा। विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर संस्थान में उपस्थित होना होगा।

तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन

काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान किसी तकनीकी समस्या या प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के कक्ष क्रमांक तीन में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 0771-2221376 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।