• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में फिर वायरल हुआ प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर, ₹4,999 एंट्री फीस, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का दावा; पुलिस ने जांच की शुरू

राजधानी में एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपये एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 10:50:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 10:50:46 PM (IST)
रायपुर में फिर वायरल हुआ प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर, ₹4,999 एंट्री फीस, मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का दावा; पुलिस ने जांच की शुरू
मीडिया पर फिर प्रसारित हुआ प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर। (AI Generated Image)

HighLights

  1. मीडिया पर फिर प्रसारित हुआ प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर
  2. सोशल मीडिया पर गोपनीय लोकेशन वाली पार्टी का प्रचार
  3. एक्ट्रेस और मॉडल्स से इंटरेक्शन का दिया जा रहा ऑफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपये एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और भुगतान के बाद ही पार्टी की लोकेशन बताने जैसी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा। एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, पोस्टर में आयोजन स्थल और आयोजकों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।


आयोजकों की पहचान की जांच की जा रही है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल पोस्टर की सत्यता और आयोजकों की पहचान की जांच की जा रही है। साइबर माध्यमों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म और किन अकाउंट्स से वायरल किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रस्तावित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं।

बजरंग दल ने दी चेतावनी

इस कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह की पार्टियों के पोस्टर सामने आ चुके हैं और यदि इस प्रकार का आयोजन किया गया तो संगठन विरोध करेगा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान, पीएम मोदी से लेकर सीएम साय तक ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पोस्टर वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या केवल प्रचार के उद्देश्य से वायरल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।