• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर से खरोरा जाते समय कार का भीषण एक्सीडेंट, छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी और दोस्त की मौत, तीसरा जिंदगी से जूझ रहा

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सिलतरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा और उनके साथी रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई,...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 10:56:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 11:28:13 PM (IST)
रायपुर से खरोरा जाते समय कार का भीषण एक्सीडेंट, छुट्टी पर घर आए पुलिसकर्मी और दोस्त की मौत, तीसरा जिंदगी से जूझ रहा

HighLights

  1. खरोरा के पास भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत।
  2. सिलतरा थाने के सिपाही कमलेश वर्मा चला रहे थे कार।
  3. घायल गोपी दौंदेकला के लक्ष्मीनारायण अस्पताल में भर्ती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौत हो गई, जबकि गोपी साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल गोपी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 9:10 बजे चैती तालाब के पास सारागांव और बरौंडा के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तर्रा निवासी आरक्षक कमलेश वर्मा अपने गांव के ही रुपेश निषाद और गोपी साहू के साथ शुक्रवार को रायपुर घूमने गया था। रात में तीनों कार से वापस खरोरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौंडा के पास खरोरा की ओर से आ रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश और रुपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।


दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।

कुछ दिन पहले ही तिल्दा से सिलतरा हुआ था स्थानांतरण

आरक्षक कमलेश वर्मा पहले तिल्दा थाने में पदस्थ था। कुछ दिन पहले ही उसका स्थानांतरण सिलतरा थाने में हुआ था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार से वह छुट्टी पर था। शुक्रवार को वह अपने गांव के दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रायपुर से लौटते समय बरौंडा के पास उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कमलेश की मौत से उसके गांव में शोक का माहौल है।