_2026112_121444_m.webp)
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। मुखबिर से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी। वहां बड़ी मात्रा में गुटखे का स्ट\क मिला।
पुलिस ने मामले की जानकारी राज्य और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग को दी है। इसके बाद जीएसटी की टीम ने जांच शुरु की। गुटखा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन इलाकों में होनी थी। भंडारण और परिवहन के दौरान टैक्स चोरी हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। कारोबार से जुड़े लोगों और सप्लाई नेटवर्क की पहचान में की जा रही है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज सारंग एयर शो: ऐसे पहुंचें आयोजनस्थल, यहां है पार्किंग की व्यवस्था
यह भी पढ़ें- रायपुर में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए बनेगा नया नर्सिंग कॉलेज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रखी आधारशिला