रायपुर में घर का कुक ही निकला चोर, जेवर चुराकर ज्वेलर्स को बेचे; CCTV से खुला राज
रायपुर में कारोबारी पदमेश दुबे के घर 15 लाख की चोरी का पर्दाफाश। कुक बबलू मिश्रा ने धीरे-धीरे जेवर चुराए। पुलिस ने कुक और गहने खरीदने वाले ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर लिया है।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 10:52:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 10:52:44 AM (IST)
रायपुर में घर का कुक ही चोर निकला। (नईदुनिया)HighLights
- कारोबारी के घर 15 लाख की चोरी।
- कुक बबलू मिश्रा ने चुराए जेवर।
- CCTV फुटेज से खुली चोरी की पोल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खम्हारडीह के भावना नगर में सोना-चांदी कारोबारी पदमेश दुबे के घर से 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने वाले कुक बबलू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वह दो-तीन महीने से मौका पाकर अलमारी के लॉकर से धीरे-धीरे आभूषण और सिक्के चुरा रहा था। चोरी के जेवर खरीदने वाले कुशालपुर निवासी ज्वेलर्स संतोष सोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से करीब 3.15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।
ये है पूरा मामला
- पुलिस के अनुसार, छह नवंबर को धनतेरस पर पूजा के लिए जेवर निकालने के दौरान परिवार को चोरी का पता चला था। इसके बाद कमरे और अलमारी के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। 15 नवंबर को फुटेज में कुक बबलू लॉकर से जेवर निकालते दिखा। शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जांच शुरू की।