• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दहेज और बांझपन के ताने से तंग आई विवाहिता, पुलिसकर्मी पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ FIR

रायपुर के टिकरापारा में सीएफ आरक्षक पति और ससुरालियों पर दो लाख दहेज मांगने व प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। संतान न होने पर ताने और मारपीट का भी आरोप है।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:01:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:01:07 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में दहेज और बांझपन के ताने से तंग आई विवाहिता, पुलिसकर्मी पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ FIR
रायपुर में दहेज और बांझपन के ताने से विवाहिता तंग आई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में आरक्षक पति और ससुरालियों पर दहेज केस दर्ज।
  2. मायके से दो लाख रुपये लाने का बना रहे दबाव।
  3. संतान न होने पर बांझ कहकर महिला से की मारपीट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: टिकरापारा क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिसकर्मी पति, सास और ससुर पर दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने, मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति रमेश कुमार कुर्रे, सास बुन्द कुंवर कुर्रे और ससुर बनसराम कुर्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के छह महीने बाद से शुरू हुई प्रताड़ना

  • महिला की शादी 10 अप्रैल 2023 को हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार सोने-चांदी के जेवर, मोटरसाइकिल, पलंग, अलमारी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और घरेलू उपयोग का अन्य सामान दिया था।
  • महिला का आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। पति सीएफ में आरक्षक है। वह भी नौकरी करने के बावजूद मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें- Raipur Sarafa: त्योहारी सीजन से पहले रायपुर सराफा बाजार में राहत, 1.5 लाख के नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट

बांझ कहकर अपमानित करने और मारपीट का आरोप

रायपुर में किराये के मकान में रहने के दौरान पति उसे संतान नहीं होने पर बांझ कहकर अपमानित करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। सास-ससुर भी ससुराल में उसे परेशान करते थे। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग हुई थी। उस दौरान पति ने अच्छा व्यवहार करने और प्रताड़ित नहीं करने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद विवाद और मारपीट जारी रही। महिला के मुताबिक, तीन नवंबर को भी पति ने मारपीट की।

यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्‍स्‍टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।