• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, टिकरापारा टीआई पर गिरी गाज, आजाद चौक संभालेंगी "धुरंधर"

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बुधवा...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 06:00:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 06:24:19 PM (IST)
रायपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, टिकरापारा टीआई पर गिरी गाज, आजाद चौक संभालेंगी "धुरंधर"
रायपुर पुलिस में हुए फेरबदल की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सात निरीक्षकों का ट्रांसफर
  2. आजाद चौक टिकरापारा और गोलबाजार के प्रभारी बदले
  3. कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी किए आदेश निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट लाते हुए बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राजधानी के कई अहम थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के तहत सात निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख थानों के बदले गए प्रभारी जारी की गई नई सूची के अनुसार, आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें अब टिकरापारा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, टिकरापारा थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक राजेश कुमार मरई को लाइन अटैच करते हुए रक्षित आरक्षी केंद्र भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि टिकरापारा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है। कई मामलों की जांच भी धीमी है।


महिला थाना प्रभारी भी बदली गईं

इसके अलावा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर को अब आजाद चौक थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में सेवाएं दे रही निरीक्षक राजश्री मौर्य को महिला थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है।

गोलबाजार के नए प्रभारी बने कृष्ण कुमार

जिविशा और यातायात विभाग में बदलाव फेरबदल के इस क्रम में जिविशा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलबाजार थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक आनंद सोनी को यातायात विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धीरेन्द्र बनाए गए जिविशा प्रभारी

वहीं, रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ रहे एक अन्य निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को नया जिविशा प्रभारी बनाया गया है। कमिश्नर के इस अचानक हुए तबादले से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है ताकि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।