• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में कृषि और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर कल होगा मंथन, सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत नीति निर्धारक रहेंगे मौजूद

रायपुर में नईदूनिया समूह की ओर से होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में मंगलवार को छह सत्रों वाले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कृषि, सहकारित...और पढ़ें

By Ramkrishna DongreEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 11:13:37 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 11:15:05 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में कृषि और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर कल होगा मंथन, सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत नीति निर्धारक रहेंगे मौजूद
नईदुनिया की ओर से आयोजित फोरम का विवरणात्मक विजुअल। नईदुनिया

HighLights

  1. कल सजेगा कृषि-उद्योग के विकास पर चर्चा का मंच
  2. छह सत्रों में आयाेजित किया जाएगा नईदुनिया फोरम
  3. सीएम विष्णु देव साय सफल किसानों को सम्मानित करेंगे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। नईदुनिया की ओर से आयोजित विशेष आयोजन में छत्तीसगढ़ के विकास, कृषि, सहकारिता और औद्योगिक संभावनाओं पर विमर्श के लिए नीति निर्धारकों का जमावड़ा लगेगा।

दिनभर चलने वाले इस आयोजन को कुल छह सत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें राज्य के राजनीतिक नेतृत्व, कृषि विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

12 बजे से शुरू होगा पहला सत्र

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 12:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगीत और राजगीत के साथ होगी। उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद द्वितीय सत्र में 'कृषि में सहकारिता और पर्यावरणीय विकास – दिशा और दृष्टि' विषय पर गहन चर्चा होगी, जिसमें पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू और वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा तृतीय सत्र में कृषि संवाद के तहत नवाचारी किसानों और कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति छत्तीसगढ़ की कृषि दशा पर संवाद करेंगे।


मनोरंजन का तड़का भी लगेगा

कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में कुछ अलग रंग देखने को मिलेगा, जहां लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी 'मनोरंजन की गोलू' सत्र के जरिए श्रोताओं से रूबरू होंगी। इसके ठीक समांतर पंचम सत्र में 'विजन 2047: औद्योगिक विकास की संभावनाएं' विषय पर मंथन होगा। इस सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी औद्योगिक भविष्य का खाका खींचेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे किसानों का सम्मान

इस महाआयोजन का समापन सत्र शाम को बेहद खास रहने वाला है। 'किसान और किसानी: प्रोत्साहन तथा परिणाम' विषय पर आधारित इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश के चुनिंदा सफल किसानों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएंगे।