• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में मोबाइल गुम होते ही बैंक खाता खाली, रिटायर्ड बुजुर्ग के यूपीआई से उड़ाए 3 लाख रुपये

रायपुर में मोबाइल गुम होने के बाद ठगों ने सेवानिवृत्त बुजुर्ग के यूको बैंक खाते से यूपीआई के जरिए तीन लाख रुपये उड़ा लिए। डीडी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:20:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:20:35 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में मोबाइल गुम होते ही बैंक खाता खाली, रिटायर्ड बुजुर्ग के यूपीआई से उड़ाए 3 लाख रुपये
रायपुर में मोबाइल गुम होते ही बैंक खाता खाली। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से तीन लाख पार।
  2. यूको बैंक खाते से यूपीआई के जरिए तीन अवैध ट्रांजेक्शन।
  3. सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से निकाले कुल तीन लाख रुपये।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : राजधानी में साइबर ठगों ने मोबाइल गुम होने के बाद बुजुर्ग के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए। आरोपित ने 26 से 28 अक्टूबर के बीच तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये यूको बैंक के खाते से कुल 2,99,998 रुपये यूपीआइ के माध्यम से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए।

पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई, जब 30 अक्टूबर को बैंक खाते में केवल 10 हजार रुपये शेष होने का मैसेज मोबाइल पर आया। इसके बाद उन्होंने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो धोखाधड़ी का पता चला। डीडी नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, डंगनिया स्थित बम्लेश्वरी मंदिर के पास साई मंदिर रोड निवासी 70 वर्षीय राजेश खरे सीएसईबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका यूको बैंक की फाफाडीह मुख्य शाखा में खाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर को शुक्रवारी बाजार में उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया था। इसके बाद उन्होंने आजाद चौक थाने में मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसी नंबर का दूसरा सिम कार्ड ले लिया।

यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्‍स्‍टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल

तीन दिन तक खाते से निकलती रही रकम

पीड़ित के अनुसार मोबाइल गुम होने के बाद 26, 27 और 28 अक्टूबर को उनके बैंक खाते से यूपीआइ के जरिये तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए। इन तीनों ट्रांजेक्शन में कुल 2,99,998 रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान उन्हें बैंक से ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज नहीं मिला। 30 अक्टूबर को मोबाइल नंबर पर खाते में 10 हजार रुपये शेष होने का संदेश आया तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाने पर तीनों तारीखों में रकम ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़ें- रायपुर में दहेज और बांझपन के ताने से तंग आई विवाहिता, पुलिसकर्मी पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ FIR

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।