• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के तेलीबांधा में एप्पल स्टोर का शटर मोड़कर 1.89 करोड़ के मोबाइल-गैजेट पार, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल शाॅप को निशाना बनाते हुए 70 से अधिक आइफोन पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 10:55:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 04:30:35 PM (IST)
रायपुर के तेलीबांधा में एप्पल स्टोर का शटर मोड़कर 1.89 करोड़ के मोबाइल-गैजेट पार, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
वारदात के बाद टूटा दुकान का शटर गेट। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. रात के अंधेरे में चोरों ने की वारदात
  2. 70 आइफोन समेत अन्य सामान उडाया
  3. पुलिस कर रही सीसीटीवी फुूटेज की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। मरीन ड्राइव के सामने स्थित आई नेक्स्ट (एप्पल स्टोर) का शटर बीच से मोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये के मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में 173 आईफोन के अलावा स्मार्ट वॉच, हेडफोन और डीवीआर शामिल हैं। चोरों ने दुकान में रखी आलमारी और दराज को भी खंगाला। वारदात के दौरान दुकान के शटर में लगे दोनों ताले अपनी जगह लगे हुए थे। इससे आशंका है कि चोरों ने शटर को बीच से उठाकर अंदर प्रवेश किया।

पुलिस ने दुकान संचालक सुनील कुमार डागा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात 31 अक्टूबर की रात से एक नवंबर की सुबह के बीच की बताई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है।


रात 10:30 बजे दुकान बंद कर घर गया था संचालक

एफआईआर के मुताबिक, सुनील कुमार डागा आई नेस्ट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड का संचालन करते हैं। मरीन ड्राइव के सामने उनकी आई नेक्स्ट नाम से मोबाइल दुकान है। 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर शटर में ताला लगाकर घर चले गए थे। इसके बाद एक नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्टोर मैनेजर स्वप्निल सोनी ने उन्हें फोन किया। मैनेजर ने बताया कि दुकान का शटर बीच से मुड़कर ऊपर उठा हुआ है, जबकि शटर के दोनों ताले लगे हुए हैं।

मोबाइल फोन का स्टॉक गायब मिला

मैनेजर ने अंदर जाकर देखा तो आलमारी और दराज खुले मिले। उनमें रखा मोबाइल फोन का स्टॉक भी गायब था। सूचना मिलते ही दुकान संचालक ने परिवार के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना देकर दुकान पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे।

सबसे ज्यादा आईफोन 17 की चोरी

चोर दुकान से अलग-अलग मॉडल के कुल 173 आईफोन ले गए। चोरी गए मोबाइल की सूची में सबसे ज्यादा संख्या आईफोन 17 की है। इसके अलावा प्रो, प्रो मैक्स और अन्य मॉडल भी शामिल हैं।

चोरी गए मोबाइल का ब्योरा इस प्रकार है

मोबाइल मॉडल संख्या

आईफोन 17 132

आईफोन 17 प्रो 7

आईफोन 17 प्रो मैक्स 11

आईफोन एयर 4

आईफोन 18 प्रो 12

आईफोन 15 1

आईफोन 16 6

कुल 173

इन मोबाइल फोन की कुल कीमत 1 करोड़ 85 लाख 12 हजार 718 रुपये 50 पैसे बताई गई है।

स्मार्ट वॉच और हेडफोन भी ले गए

मोबाइल फोन के साथ चोर दुकान में रखे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी समेट ले गए। एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार चोरी गए सामान में तीन स्मार्ट वॉच, 16 हेडफोन और एक डीवीआर शामिल है।

सामान संख्या कीमत

आईफोन 173 नग 1,85,12,718 रुपये

स्मार्ट वॉच 3 नग 1,42,788 रुपये

हेडफोन 16 नग 2,42,436 रुपये

डीवीआर 1 नग 5,000 रुपये

कुल 1,88,97,942 रुपये |

तेलीबांधा पुलिस ने दर्ज किया मामला

तेलीबांधा थाना पुलिस ने एक नवंबर 2026 को रात 10:34 बजे चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आरोपित अज्ञात हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।