'2019 से रिलेशन में थे, फिर भी वो 4-5 लड़कों से बात करती थी...': गर्लफ्रेंड के धोखे से टूटकर रायपुर में एयरपोर्ट कर्मी ने किया सुसाइड
रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 05:05:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 05:05:02 PM (IST)
एयरपोर्ट कर्मी ने किया सुसाइडHighLights
- भाठागांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- सुसाइड नोट में लड़की पर धोखा देने का आरोप
- पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है। घटना के वक्त युवक ऊपर कमरे में अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। वहीं मां शादी में गई हुई थी।
कहां का है मामला
मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में एक लड़की का जिक्र किया गया है, जिस पर धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है।
लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग
परिवारवालों ने संबंधित लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान कोमल वर्मा (25) के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट में जॉब करता था। मृतक मूलतः बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना अंतर्गत खपराडीह गांव का रहने वाला था और अपने माता-पिता व भाई के साथ भाठागांव में अपने मकान में रहता था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में गैस कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अवैध रिफिलिंग करते धरे गए 6 आरोपी, एजेंसी निलंबित