• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

1,000 करोड़ का फ्रॉड, बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका की तलाश; रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस के हाथ खाली

भाजपा विधायक की कंपनी से 1,000 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी महेंद्र गोयनका फरार हो गया।

By Digital DeskEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 09:42:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 09:42:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
1,000 करोड़ का फ्रॉड, बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका की तलाश; रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस के हाथ खाली

HighLights

  1. रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका पर 1000 करोड़ फ्रॉड का आरोप।
  2. कोलकाता हाईकोर्ट के वारंट पर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस।
  3. खम्हारडीह क्षेत्र से पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची। कोलकाता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पहुंची पुलिस टीम खम्हारडीह थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी। इसी दौरान कारोबारी को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

महेंद्र गोयनका मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना के आनंदम वर्ल्ड सिटी में रह रहे थे। उनका कारोबार माइनिंग, मिनरल्स, इस्पात, जेम्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वह कई अन्य कंपनियों में निदेशक और साझेदार भी हैं।


जाली दस्तावेजों से शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप

मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित अवैध कब्जे का है। कोलकाता के बोबाजार थाने में दर्ज एफआइआर के अनुसार, महेंद्र गोयनका और उनके सहयोगियों पर जाली दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर और कंपनी की नकली मुहरों के जरिए शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप है। शिकायत में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गोपाल कुमार यादव के मुताबिक, उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पांच हजार शेयर थे। ये शेयर चार फरवरी 2018 को विधिवत उनकी कंपनी के नाम दर्ज हुए थे। आरोप है कि बाद में संशोधित वार्षिक रिटर्न में इन्हें महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम दिखा दिया गया।

आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर

इस मामले में 30 अक्टूबर 2026 को बोबाजार थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। इसमें महेंद्र गोयनका समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस धोखाधड़ी और जालसाजी सहित संबंधित धाराओं में जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।