राजनांदगांव में हादसा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक आमनेर नदी में डूबा, अब तक नहीं मिला शव
बारिश के बाद नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। इन स्थानों पर पिकनिक मनाते वक्त और घूमते वक्त बेहद सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 11:35:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Aug 2024 11:36:29 AM (IST)
पीयूष आर्या।l फाइल फोटो घटना स्थल पर जुटी रही लोगों की भीड़।HighLights
- आमनेर नदी पर दाेस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक।
- नहाने के लिए दोस्तों के साथ नदी में उतर गया था युवक।
- इन दिनों भारी बारिश के कारण नदी में है गहरा जल भराव।
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कुकरापाट में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर ढाई बजे की आसपास की है। मृतक की पहचान खैरागढ़ सिविल लाइन निवासी 20 वर्षीय पीयूष आर्या के रूप में हुई है।
गातापार पुलिस ने बताया कि मृतक अपने चार दाेस्तों के साथ पिकनिक मनाने गातपार जंगल स्थित कुकरापाट आया था। कुकरापाट के समीप से आमनरे नदी गुजरी हुई है। चारों दोस्त नहाने के लिए आमनेर नदी में उतर गए। कुछ देर बाद पीयूष गहरे पानी में चले गया।
इधर, दोस्तों ने बचाव-बचाव की आवाज लगाई। वहीं कुछ दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन पीयूष गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ गोताखोरों की टीम भी आमनेर नदी पहुंची। करीब शाम छह बजे तक काफी खोजबीन की गई। लेकिन पीयूष का कहीं पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद पीयूष के स्वजन व उसके दोस्त भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
गहरे पानी में नहीं जाने की दी थी हिदायत
कुकरापाट से होकर बहने वाली आमनेर नदी में इन दिनों भारी वर्षा के कारण गहरा जल भराव है। पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों को कुकरापाट मंदिर के पुजारी ने नदी में नहाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने। पुजारी ने हिदायत दी थी कि कमर से नीचे पानी में कोई न उतरे। लेकिन पीयूष ने पुजारी की बात नहीं मानी और आमनेर नदी के गहरे पानी में चले गया।