मुंह बोले नाना ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मासूम ने मां को सुनाई पूरी कहानी
मुंह बोले नाना ने चार वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड चार की है। कुछ माह पहले ही परिवार किराये के मकान में रहन ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 07:24:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 07:32:57 PM (IST)
मुंह बोले नाना ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकारनईदुनिया न्यूज, डोंगरगढ़। मुंह बोले नाना ने चार वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड चार की है। कुछ माह पहले ही परिवार किराये के मकान में रहने आया था। इसी बीच मोहल्ले के ही आरोपित 53 वर्षीय ज्ञानी चौरे से मासूम की जान पहचान हुई। मासूम आरोपित को नाना कहकर पुकारती थी। रविवार की देर शाम आरोपी घर में खेलने आई मासूम के साथ अनाचार किया। अनाचार करने के बाद घर भेज दिया।
लोगों ने थाने का किया घेराव
घर आते ही मासूम ने प्राइवेट पार्ट व पेट में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद मासूम ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद परिवार के होश उड़ गए। मां देर रात थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई। इधर, मासूम के साथ अनाचार की घटना होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। रात 12 बजे तक थाने में लोगों की भीड़ जुटी रही।
भीड़ से बचाकर थाना अंदर ले गए
पुलिस ने रात में ही संदिग्धों को उठाकर थाने ले आई। मासूम ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले जिसे नाना कहकर बुलाती थी उसी ने घिनौना कृत्य किया है। इसके बाद जब आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लेकर पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपित को उनके हवाले करने की मांग की।
भीड़ से बचाकर थाने लाया गया
लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने काफी देर तक आरोपित को गाड़ी में ही बैठाए रखा। बाद में भीड़ से बचाकर आरोपित को थाना के अंदर ले जाया गया। मुलाहिजा के बाद आरोपित के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।