• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

राजनांदगांव में हिड़मा- हिड़मा गाने पर नाचे कांग्रेस महामंत्री, भाजयुमो ने कहा माओवादियों का महिमामंडन, कार्रवाई करे प्रशासन

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान माओवादी कमांडर हिड़मा के महिमामंडन वाले विवादित गाने पर शहर कांग्रेस महामंत्री देवेश वैष्णव के कथित नृत्य ...और पढ़ें

By Vikram bajpeyeeEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 10:41:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 10:50:21 PM (IST)
राजनांदगांव में हिड़मा- हिड़मा गाने पर नाचे कांग्रेस महामंत्री, भाजयुमो ने कहा माओवादियों का महिमामंडन, कार्रवाई करे प्रशासन
अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करते भाजयुमो नेता। - भाजुयमो

HighLights

  1. माओवादी हिड़मा के गाने पर झूमे कांग्रेस महामंत्री
  2. भाजयुमो ने कलेक्टर से प्राथमिकी की मांग की
  3. गणेश विसर्जन के दौरान सामने आया कथित वीडियो

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। गणेश विसर्जन आयोजन के दौरान कथित रूप से विवादित गाने पर नृत्य करने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने कलेक्टर को आवेदन देकर शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेश वैष्णव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में सार्वजनिक स्थान पर माओवादी हिड़मा से जुड़े गाने पर नृत्य करने और उसे महिमामंडित करने का आरोप लगाया गया है।

भाजयुमो की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, 26 सितंबर की मध्यरात्रि से 27 सितंबर की सुबह तक शहर में गणेश विसर्जन आयोजन चल रहा था। इसी दौरान नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेश वैष्णव पर एक गाने पर सार्वजनिक रूप से नृत्य करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए उसे आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जाने की बात कही है।


हिड़मा का महिमामंडन आपत्तिजनक

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित गाना माओवादी हिड़मा से जुड़ा था और उसके माध्यम से उसका महिमामंडन किया गया। भाजयुमो ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए वैष्णव के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की मौजूदगी में निकली थी झांकी

गणेश विसर्जन झांकी 26 सितंबर की रात से 27 सितंबर की सुबह तक शहर में चली थी। आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

कौन था हिड़मा

माडवी हिड़मा प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन-1 का शीर्ष कमांडर और सेंट्रल कमेटी का सदस्य था । बस्तर के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव का निवासी हिड़मा 2010 के ताड़मेटला, 2013 के झीरम घाटी और 2021 के टेकलगुड़ा जैसे भीषण नक्सली हमलों का मुख्य रणनीतिकार रहा है। सुरक्षा बलों के लिए वह मोस्ट वांटेड था। उसे 18 नवंबर 2025 को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।