किसानों के लिए बड़ी राहत, अब फसल ऋण में मिलेगी 70% नकद राशि, खाद-बीज का हिस्सा घटकर हुआ 30 प्रतिशत
खरीफ सीजन से पहले जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। सहकारी समितियों से मिलने वाले फसल ऋण में बड़ा बदलाव करते हुए अब किसानों को 70 प्रतिशत तक नकद ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 09:11:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 09:11:32 PM (IST)
किसानों की जेब में पहुंचेगी सीधे ज्यादा रकम।HighLights
- राजनांदगांव के किसानों के लिए खुशखबरी
- अब फसल ऋण में मिलेगी 70% नकद राशि
- किसानों की जेब में पहुंचेगी सीधे ज्यादा रकम
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। खरीफ सीजन से पहले जिले के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। सहकारी समितियों से मिलने वाले फसल ऋण में बड़ा बदलाव करते हुए अब किसानों को 70 प्रतिशत तक नकद राशि दी जाएगी। पहले यह सीमा 60 प्रतिशत थी। वहीं खाद-बीज के रूप में मिलने वाली राशि को घटाकर 40 प्रतिशत से 30 प्रतिशत कर दिया गया है।
पंजीकृत किसानों को ब्याज में राहत
जिले में पंजीकृत किसानों को हर साल खरीफ और रबी सीजन के लिए ऋण वितरित किया जाता है। समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को ब्याज में राहत मिलती है, लेकिन देरी होने पर ब्याज लागू हो जाता है। इस बार नकद हिस्से में बढ़ोतरी से किसानों को खेती के अन्य खर्चों के लिए ज्यादा राशि उपलब्ध होगी।
कृषि कार्य में बढ़ेगा लचीलापन
सहकारी बैंक के अनुसार किसान अब अपनी जरूरत के अनुसार 70 प्रतिशत तक नकद राशि ले सकेंगे, जिससे कृषि कार्य में लचीलापन बढ़ेगा। पहले नकद सीमा कम होने से कई किसानों को दिक्कत होती थी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब खुद जोड़ सकेंगे कटा हुआ कनेक्शन, 30 सेकंड में आएगी बिजली
ऋण वितरण का लक्ष्य और प्रगति
जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान अल्पकालीन कृषि ऋण के तहत 22,598 किसानों को 9,000 लाख रुपये वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 5,333.68 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। यह लक्ष्य का करीब 59 प्रतिशत है।