• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में बेटे की इच्छा पूरी करने तालाब में उतरे पिता, गाद में फंसे और चली गई जान

भुनेश्वर श्रीवास मूलतः हालमीटोला निवासी थे और वर्तमान में मोहला में रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह डुमरटोला के तालाब पहुंचे थे। बताया गया कि उ...और पढ़ें

By Vikram bajpeyeeEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 10:22:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:34:35 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में बेटे की इच्छा पूरी करने तालाब में उतरे पिता, गाद में फंसे और चली गई जान
छत्तीसगढ़ में बेटे की इच्छा पूरी करने तालाब में उतरे पिता

HighLights

  1. बेटे के लिए तालाब में कमल का फूल तोड़ने उतरे पिता की मौत
  2. गाद और जड़ों में पैर फंसने के कारण पानी से नहीं निकल पाए
  3. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के डुमरटोला तालाब की घटना

नईदुनिया न्यूज, मोहला। बेटे के लिए कमल का फूल लाने की छोटी-सी इच्छा एक पिता की जान पर भारी पड़ गई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम डुमरटोला में गुरुवार सुबह तालाब से कमल का फूल तोड़ने उतरे 45 वर्षीय भुनेश्वर श्रीवास की डूबने से मौत हो गई। कमल की जड़ों और गाद में पैर फंसने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सके।

भुनेश्वर श्रीवास मूलतः हालमीटोला निवासी थे और वर्तमान में मोहला में रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह डुमरटोला के तालाब पहुंचे थे। बताया गया कि उनके करीब 15 वर्षीय बेटे ने कमल का फूल लाने की इच्छा जताई थी। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए वह तालाब में उतर गए।


गाद और जड़ों में उलझने से नहीं निकल पाए बाहर

उन्होंने दो कमल के फूल तोड़ लिए। इसके बाद तीसरा फूल तोड़ने के लिए कुछ आगे बढ़े, तभी तालाब में मौजूद कमल की जड़ों और गाद में उनके पैर फंस गए। उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके और पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और स्वजन तालाब पर पहुंचे। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा है। जिस बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए पिता तालाब में उतरे थे, उसी दौरान उनकी जान चली गई। घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और घटना की जांच के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- CG Weather 11th September: अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में तेज बारिश का अनुमान