• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए राजनांदगांव के डाकेश्वर वर्मा, इन क्षेत्रों में शोध से मिली पहचान

राजनांदगांव के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ डाकेश्वर कुमार वर्मा को ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स 2026 में दुनिया के शीर्ष पांच प्रति...और पढ़ें

By MIthlesh DewanganEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 07:20:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 07:22:47 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुए राजनांदगांव के डाकेश्वर वर्मा,  इन क्षेत्रों में शोध से मिली पहचान
डॉक्टर डाकेश्वर वर्मा की तस्वीर। - फाइल

HighLights

  1. डॉ डाकेश्वर वर्मा वैश्विक सूची में शामिल हुए
  2. ग्रीन केमिस्ट्री और नैनोमैटेरियल्स पर शोध
  3. महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने दी बधाई

नईदुनिया न्यूज, राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डाॅ. डाकेश्वर कुमार वर्मा को ग्लोबल साइंटिस्ट इंडेक्स 2026 में दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है। घुमका निवासी डाॅ. वर्मा की यह उपलब्धि उनके शोध कार्यों के साथ छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

डाॅ. वर्मा का शोध ग्रीन केमिस्ट्री, क्वांटम केमिस्ट्री, नैनोमैटेरियल्स और कार्बनिक यौगिकों के निर्माण व डिजाइन पर केंद्रित है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 82 शोधपत्र व समीक्षा लेख और 41 पुस्तक अध्याय लिखे हैं। उनके नाम एक डिजाइन पेटेंट और दो प्रकाशित पेटेंट भी हैं। वे 50 से अधिक शोध पत्रिकाओं के समीक्षक हैं।


हजारों साइटेशन भी मिले

उनके शोध कार्यों को 3700 से अधिक साइटेशन मिले हैं। उनका एच-इंडेक्स 32 और आई-10 इंडेक्स 52 है। वे 22 प्रकाशित और सात आगामी पुस्तकों के प्रमुख संपादक भी रहे हैं, जिनका प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों द्वारा किया जा रहा है।

शोध में कर रहे सहायता

उनके सह-पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एक शोधार्थी ने पीएचडी पूरी की है, जबकि दिग्विजय महाविद्यालय के तीन शोधार्थियों ने हाल ही में अपनी पीएचडी थीसिस जमा की है। डाॅ. वर्मा की उपलब्धि पर महाविद्यालय की संस्था प्रमुख डा. सुचित्रा गुप्ता, प्राध्यापकों और रजिस्ट्रार दीपक परगनिहा ने बधाई दी है।