• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा

Jiwaji University: MCom सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, स्क्रूटनी के लिए 7 दिन का समय

जीवाजी विश्वविद्यालय ने पास, एटीकेटी और फेल सभी श्रेणियों के रोल नंबर अधिसूचना के साथ जारी कर दिए हैं।

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 02:01:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 02:02:25 PM (IST)
Jiwaji University: MCom सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, स्क्रूटनी के लिए 7 दिन का समय

HighLights

  1. परिणाम घोषित, ATKT और फेल रोल नंबर की सूची जारी
  2. विदहेल्ड रिजल्ट के लिए 6 महीने में करें आवेदन
  3. उत्तरपुस्तिका अवलोकन व स्क्रूटनी का शेड्यूल

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने गुरुवार को MCom द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी) जून-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा परिणाम संशोधन के अधीन घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परिणाम मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जारी किए गए हैं।

घोषित परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कई परीक्षार्थियों को एटीकेटी श्रेणी में रखा गया है, जबकि कुछ विद्यार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने पास, एटीकेटी और फेल सभी श्रेणियों के रोल नंबर अधिसूचना के साथ जारी कर दिए हैं।


6 महिन में आवेदन प्रस्तुत करना जरूरी

विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए भी विशेष सूचना जारी की है जिनका परीक्षा परिणाम किसी कारणवश विदहेल्ड है। कार्यपरिषद के वर्ष 2017 के निर्णय के अनुसार ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ छह माह के भीतर विश्वविद्यालय कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त होने वाले प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका अवलोकन और अंकसंवीक्षा (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से सात दिन के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद अगले तीन दिन तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन परिणाम पोर्टल पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अपना परिणाम और मार्कशीट सावधानीपूर्वक जांच लें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करें।